
वाशिंगटन: अमेरिका के छोटे शहर डोसैट ने लगातार दूसरे साल भी अपने नन्हें मेयर ‘बाबी ट्फ्स’ को अपना मेयर निर्वाचित किया है। सिनेसोटा प्रांत का छोटा शहर डोसैट हर साल अपना मेयर एक उत्सव ‘टेस्ट आफ डोसैट’ के दौरान चुनता है। यहां एक टोपी में उम्मीदवारों के नाम पर्ची पर लिखकर डाले जाते हैं। कोई भी व्यक्ति एक डालर देकर टोपी में नाम डाल सकता है।
मेयर के रूप में बॉबी का पहला साल काफी सफल रहा। इस दौरान उसने समर वॉक से 750 डॉलर (45 हजार रुपये) इकट्ठा किए। पिछले साल बाबी ने तीन साल की उम्र में मेयर का चुनाव जीता था और इस साल हुए चुनाव में भी कल उसी ने जीत दर्ज की। इस शहर मेंं मात्र 20 से 30 घर हैं।
