पुलिस की बर्बरता, 1 घंटे तक पट्टे से पीटा

चंडीगढ़: बुड़ैल चौकी में तैनात ए.एस.आई. रंजीत सिंह ने वहां के रहने वाले मुकेश (25) को चौकी में बेवजह करीब 1 घंटे तक चमड़े के पट्टे से पीटा। मामले की शिकायत थाना प्रभारी राजेश शुक्ला तक पहुंचने पर उन्होंने पीड़ित का मैडीकल करवाकर जांच के बाद दोषी ए.एस.आई. रंजीत सिंह को निलंबित करने की सिफारिश करते हुए उसका ट्रांसफर पुलिस लाइन में कर दिया है। मुकेश ने आरोप लगाए हैं कि रंजीत ने उसे पूर्व पार्षद विजय राणा के भाई के कहने पर बेवजह मारा है।

यह है मामला है

मुकेश ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके कमरे में रोहित रहा करता था लेकिन किराए के पैसे समय पर न देने के कारण वह कमरा छोड़ चला गया था। उसके कमरा छोडऩे के करीब 1 माह बाद वहीं पड़ोस में रहने वाली एक युवती घर से चली गई है युवती के परिजनों ने शक जाहिर किया है कि रोहित ही युवती को बहला कर अपने साथ ले गया है।

1 अगस्त को मुकेश पूर्व पार्षद विजय राणा का भाई पिन्ना उसे अपने साथ यह कह कर चौकी ले गया था कि उससे पुलिस ने कुछ पूछना है लेकिन ए.एस.आई. रंजीत ने उससे पूछताछ करने की बजाए उसे चौकी के एक कमरे में बंद कर जमकर धुनाई की। पहले तो डर के मारे मुकेश ने रंजीत द्वारा की गई उसकी पिटाई के बारे में किसी को नहीं बताया लेकिन बाद में उसने इसके बारे में अपने साथियों को बताया।

उसके साथियों ने इसकी शिकायत सोमवार को मनीमाजरा थाना प्रभारी राजेश शुक्ला को दी व थाना प्रभारी ने मामले की जांच व मुकेश का मैडीकल करवाने के बाद पाया कि ए.एस.आई. रंजीत ने उसके साथ चौकी में बुलाकर मारपीट की है। थाना प्रभारी ने जांच के बाद उसे लाइन हाजिर करने के बारे में आलाधिकारियों को लिख दिया है।

चौकी में की धुनाई

मुकेश ने बताया कि ए.एस.आई. रंजीत ने मारपीट के बाद उसे यह कहकर छोड़ा था कि जल्दी से लड़की व लड़के को तलाश कर उनके पास लेकर आए नहीं तो उसके खिलाफ मामला दर्ज देगा।

सैक्टर-34 थाना प्रभारी राजेश शुक्ला का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मुकेश का मैडीकल करवाने व चौकी में तैनात पुलिस वालों से पूछताछ के बाद सामने आया है कि ए.एस.आई. रंजीत सिंह ने मुकेश को चौकी में बुलाकर उसके साथ जमकर मारपीट की है। इस मामले की रिपोर्ट बना कर रंजीत को निलंबित करने के बारे में आलाधिकारियों को लिख दिया गया है साथ ही उसका ट्रांसफर पुलिस लाइन में कर दिया गया है। राजेश शुक्ला, सैक्टर-34 थाना प्रभारी।

Related posts