विधायक ने 83 छात्राओं को बांटी एफडीआर

नई टिहरी। प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने धारमंडल और ढुगमंदार पट्टी के गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने गौरादेवी कन्या धन योजना के अंतर्गत 83 छात्राओं को एफडीआर भी वितरित की। रजाखेत में आयोजित बैठक में विधायक ने कहा कि आपदा प्रभावितों और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता दी जाएगी। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विजयपाल रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रतन सिंह रावत, अब्बल सिंह खरोला, पूर्व प्रधान सूरत सिंह महर, रणवीर रौतेला, विजय पंवार, बच्चन सिंह रावत, दिनेश रावत, मोहन सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts