घर का ताला तोड़कर लाखों के नगदी जेवर चोरी

चिन्यालीसौड़। चिन्यालीसौड़ की शक्तिपुरम कालोनी में दिन दहाड़े एक कमरे का ताला तोड़ कर चोर लाखों रुपये के आभूषण और नगदी चुरा ले गए।
शक्तिपुरम कालोनी निवासी सिंचाई विभाग के स्टेनो जयनंद जोशी देहरादून गया हुआ था। रविवार की दोपहर जब पड़ोसी ने जयनंद के कमरे का ताला टूटा पाया। अंदर झांक कर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना जयनंद को दी गई। सोमवार को चिन्यालीसौड़ पहुंचे जयनंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चोर 52 हजार की नगदी के साथ ही आभूषण उड़ा ले गए। उन्होंने जल्द ही चोरों का पता लगाने की मांग की।

Related posts