
नई दिल्ली: शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने जम्मू के पुंछ सेक्टर में भारतीय सैनिकों पर पाकिस्तान की ओर से हुए हमले पर कहा कि अगर 5 के बदले पाकिस्तान के अंदर घुस कर 50 न मारे तो पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा। बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा, एक तरफ पाक संबंध सुधारने की बात करता है और दूसरी तरफ घुसपैठ और हिंसा करता है। यह नहीं चल सकता है। अगर यह सरकार देश की सीमा की रक्षा नहीं कर सकती है तो यह किसी काम की नहीं है। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, गोली का जवाब गोली हो। पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब मिलना चाहिए।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है, उन्होंने कहा, आखिर कब जागेगी केंद्र सरकार? सीमा पर हमारे सैनिकों की सुरक्षा करने में केंद्र सरकार विफल है। वहीं गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने कहा, अगर पाकिस्तान भारत के साथ अच्छे रिश्ता चाहते है तो यह तरीका नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सीपीआई नेता डी राजा ने कहा, इस हमले पर सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए। जवानों का शहीद होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी विदेश नीति कमजोर है।
बतां दे कि जम्मू के पुंछ सेक्टर में भारतीय सैनिकों पर पाकिस्तान की ओर से हमला जबरदस्त हमला किया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल ने ट्वीट कर 5 जवानो की मौत की पुष्टि की हैं। मारे गए जवान 21 बिहार रेजीमेंट के थे। हमला रात में घात लगाकर किया गया। पुंछ में सरल नाम की चौकी पर पाक सैनिकों ने हमला बोला।
