सीएम से उठाएंगे रामपुर की समस्याएं

रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सतीश वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं को जल्द मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि जल्द कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सीपीएस नंदलाल के नेतृत्व में शिमला में मुख्यमंत्री से मिलेगा। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता सीएम से रामपुर में इंजीनियरिंग कालेज खोलने, निर्मित सड़कों के रखरखाव के लिए बजट की व्यवस्था समेत चल रहे विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करने की मांग करेंगे। बैठक में ब्लॉक महासचिव जेएल डमालू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. केदार, उपाध्यक्ष आत्माराम कैदारटा, कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष देशरतन गौतम, कैलाश फेडरेशन अध्यक्ष बृजलाल, ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष देवी सिंह जिस्टू, जोनल प्रभारी हरिदास राठौर, ओम प्रकाश, संसार गुप्ता, महासचिव रविंद्र मेहता, सतीश शर्मा, पूज्य देव, राजीव ठाकुर, अजय शर्मा, सरोजनी ठाकुर, हरीश लक्टू, इंदु बाला, कांता गुप्ता, सीमा गुप्ता, आत्माराम, फूला सिंह, नंदलाल शर्मा, अध्यक्ष पंचायत समिति कृष्णा देवी, जगदीप शर्मा, कलम सिंह, मनीष चौहान आदि मौजूद रहे।

Related posts