प्रेमिका के साथ घूम रहे पति की पिटाई

लक्सर। प्रेमिका के साथ घूम रहे युवक की पत्नी ने पिटाई कर दी। सरेराह हुई पिटाई से लोगों का जमघट लग गया। जानकारी के अनुसार, एक युवक दोपहर के समय अपनी प्रेमिका के साथ घूम रहा था। इसकी जानकारी किसी ने उसकी पत्नी को दे दी। उसकी पत्नी मौके पर पहुंची और प्रेमिका को देखकर आगबबूला हो गई। इसके बाद उसने सरेराह पति की पिटाई कर डाली। इस दौरान वहां तमाशबीनों का जमघट लगा रहा। वहीं, पिटाई खाने के बाद युवक चुपचाप घर की ओर निकल गया।

Related posts