नौला पानी, सिल्ली में फिर हुआ हाईवे बंद

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्ली और नौला पानी में रोजाना यातायात अवरुद्ध हो रहा है। रविवार सुबह भी दोनों स्थानों पर राजमार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हो गया। बीआरओ ने मलबे की सफाई कर पूर्वाह्न 10.45 बजे से वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। इस मार्ग पर सिर्फ छोटे वाहन चल पा रहे हैं।

Related posts