
गुप्तकाशी। केदारनाथ त्रासदी में मृत लोगाें की आत्मा की शांति के लिए विद्याधाम आश्रम गुप्तकाशी में स्थानीय पुरोहिताें और जनता की ओर से तीन दिवसीय रुद्राभिषेक अनुष्ठान किया जा रहा है। अनुष्ठान आयोजक आनंदमणि सेमवाल, यदोनंदन माहेश्वरी, सुंदर लाल सेमवाल और पिनाकीधर सेमवाल ने बताया कि अनुष्ठान आयोजन का केदारनाथ त्रासदी में मरे लोगाें की शांति के साथ ही भगवान शिव के क्रोध को शांत करवाना है।
