विद्यालय परिसर तक पहुंचा सड़क का मलबा

कपकोट। बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में विद्यालयों और आवासीय मकानों को खतरा बढ़ रहा है, लोग भयभीत हैं। रिखाड़ी-बाछम मोटर मार्ग के मलबे से कर्मी में विद्यालय भवन और आंगनबाड़ी केंद्र को नुकसान हो सकता है। सामाजिक कार्यकर्ता गोकुलदेव ने प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विकासखंड के कई इलाकों में भूस्खलन के कारण आवासीय भवन खतरे की जद में आ रहे हैं। लोग भयभीत हैं। भराड़ी के समीप पिछले दिनों बादल फटने के बाद घरों के आसपास आया मलबा दुर्घटना को दावत दे रहा है। रिखाड़ी-बाछम मार्ग के कारण कर्मी में प्राथमिक स्कूल, संकुल संसाधन केंद्र कार्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र को खतरा बना है। सामाजिक कार्यकर्ता गोकुल देव ने बताया कि मोटर मार्ग का मलबा पिछले दिनों तेज बारिश के कारण इन भवनों के आसपास आ गया। विद्यालय के कमरे पढ़ाई के योग्य नहीं रह गए हैं। गोकुल देव और प्रधानाचार्य दीन दयाल सिंह कर्म्याल ने बताया कि इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी गई है।

Related posts