
पौड़ी। निरीक्षण के दौरान सबधरखाल की शराब की दुकान में अनियमितता मिलने उपजिलाधिकारी ने दुकान स्वामी के खिलाफ जुर्माना करने की संस्तुति की है। उपजिलाधिकारी पीएल शाह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सबधरखाल की शराब की दुकान में एक पेटी चार बोतल शराब बिना बैच लगे पाई गई। इसके अलावा दुकान के सेल्समैन दुकान में स्टाक रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं करा पाए, जिस पर उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर दुकान के स्वामी के खिलाफ 10 हजार के जुर्माने की संस्तुति की है।
