
नई टिहरी। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने औषधीय पौधे रोपकर देश को आयुर्वेद के क्षेत्र में आगे ले जाने का संकल्प लिया।
बौराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान के संरक्षक सुरेंद्र सिंह रावत ने बच्चों से अपील की कि वे अपने जन्म दिवस को पाश्चात्य संस्कृति के अनुरूप न मनाकर भारतीय संस्कृति और पौधरोपण करके मनाएं। जिससे देश की संस्कृति को बचाए रखा जा सकेगा। जिला संयोजक कमल सिंह महर ने कार्यक्रम में मौजूद त्रिहरि बाल पंचायत के करीब दो दर्जन से अधिक बच्चों को एलोवीरा, बहेड़ा, सतावर, बज, अकरकरा, गिलोय, वनस्पति तुलसी एवं शीशम आदि विभिन्न औषधीय पौधे वितरित किए । उनके महत्व की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में त्रिहरि संगठन के महिपाल सिंह नेगी, दरम्यान सिंह आदि उपस्थित थे।
