नोटिस जारी होने से भड़के आपदा प्रभावित

धारचूला। तहसील प्रशासन ने आपदा प्रभावितों को मुुआवजे के चेक वापस करने का नोटिस जारी किया है। आपदा प्रभावितों ने इसके विरोध में उप जिलाधिकारी का घेराव कर प्रदर्शन किया। एसडीएम ने प्रभावितों को उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है।
आन सिंह रोकांया और राम सिंह जेठा के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे आपदा प्रभावितों ने कहा कि कई आपदा प्रभावित मुआवजा राशि मिलने के इंतजार में धारचूला में रुके हुए हैं। उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि धारचूला में आपदा प्रभावितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कई कुपात्रों ने आपदा प्रभावित होने की बात कहकर मुआवजे की राशि ले रखी है। इसलिए प्रशासन ने इसकी गहनता से जांच करने के लिए ऐसा कदम उठाया है।

Related posts