
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पेंशनर संघ पांवटा इकाई के उपाध्यक्ष वीपी सिंह ने कहा कि लंबित पड़ी डीए किश्त को शीघ्र जारी किया जाए जिससे सेवानिवृत्त कर्मियों को राहत मिल सके। उपाध्यक्ष पांवटा विश्राम गृह में आयोजित बैठक में संबोधित कर रहे थे।
रविवार को पांवटा इकाई की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आईपी वालिया सीएम मधुर एवं डॉ. पीसी शर्मा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सर्जरी विभाग होना जरूरी है। अधिकतर मरीजों को सर्जरी विभाग न होने से बाहरी अस्पतालों में जाना पड़ता है। ऐसे अधिकतर मरीज निजी अस्पतालों में मंहगा उपचार करवाने को मजबूर हैं। बैठक में 1 जनवरी से 1 जुलाई 2013 तक की डीए किश्त को शीघ्र जारी करने की मांग उठाई गई। इस मौके पर पीसी शर्मा, डीआर सैनी, एनएस सैनी, सतपाल, डॉ. आईएस चकौर, एमएस कालरा, टीपी सिंह, एमएल गुप्ता, भूषण लाल तोमर समेत पेंशनर संघ पांवटा इकाई सदस्य मौजूद थे।
