
रामपुर बुशहर। सतलुज नदी के पार निरमंड के तहत आने वाले ब्रौ थाने के तहत दुकान में घुस कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मारपीट करने के बाद जहां शिकायतकर्ता का दुकान का सामना फेंक दिया। वहीं उसे मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए अपने बयान में नीलम शर्मा ने कहा है राजेश्वरी ठाकुर और उसके दामाद ने दुकान में पहुंच कर उसके साथ मारपीट की। वहीं, इन दोनों ने दुकान का सामान भी इधर-उधर फेंक दिया। दुकान चलाने वाले नीलम को मारने की भी धमकी दी। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी डॉ. विनोद कुमार धवन ने बताया कि नीलम शर्मा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 451, 424, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने साफ किया दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
