दरकने लगी बैतरणी की चट्टानें

गोपेश्वर। नगर मुख्यालय के समीप बैतरणी क्षेत्र की चट्टानें भी दरकने लगी हैं, जिससे यहां मौजूद भवनों को खतरा पैदा हो गया है। गोपेश्वर के समीप घना बांज का जंगल स्थित है। इसके ठीक नीचे गैर पुल से भूस्खलन हो रहा है। यहां चट्टान पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे बैतरणी और गैर क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश नेगी का कहना है कि यदि यहां जगह-जगह सुरक्षा दीवार निर्मित नहीं की गई, तो भूस्खलन से बड़ा हादसा हो सकता है।

Related posts