सेतवाल तोक के 18 भवनों खतरे में

पोखरी (चमोली)। तहसील मुख्यालय के समीप देवस्थान ग्राम सभा के सेतवाल तोक के 18 भवन भू-धंसाव से खतरे की जद में आ गए हैं। पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग के नीचे भी भूस्खलन हो रहा है, जिससे सेतवाल तोक के ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीण भुद्रमणि पंत, पूर्णानंद, हरीश पंत, भगत राम, राजेंद्र पंत, बुद्धिराम, भुवन पंत, धर्मानंद, गीता पंत और मनमोहन पंत अपने मकानों को छोड़कर अन्यत्र शरण लिए हैं। वहीं, नौठा गांव के लोगों ने विस्थापन की मांग को लेकर तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि पोखरी-रुद्रप्रयाग सड़क पर थली में भूस्खलन हो रहा है, जिससे गांव में भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिर रहे हैं।

Related posts