
नोएडा। शनिवार देर रात रिक्शा से जा रही एक युवती का बाइकर्स ने पर्स छीन लिया। पर्स में 10 हजार की नकदी और जरूरी कागजात थे। नोएडा के सेक्टर-41 निवासी आंचल शर्मा किसी कंपनी में जॉब करती है। देर रात वह किसी काम से कहीं गई हुई थी और रिक्शा पर बैठकर वापस घर आ रही थी। सेक्टर -39 के पास बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने झपट्टा मारकर हाथ से पर्स छीन लिया। घटना के बाद तेज रफ्तार से बाइकर्स फरार हो गए।
अचानक घटी घटना से आंचल घबरा गईं और उन्हें यह समझ में नहीं आया कि क्या करे। इसी बीच समाजसेवी आदित्य घिल्डियाल वहां से गुजरे तो उन्होंने युवती को रोते हुए देखा। तत्काल कारण पूछकर ढांढस बंधाया और पुलिस को पूरी जानकारी देने के साथ उसे घर पहुंचाया।
