सताई महिला पहुंची थाने

शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना के अंतर्गत पति के जुल्मो से तंग होकर एक महिला थाने पहुंच गई। पिछले कई सालों से वह अपनी पति का उत्पीड़न सह रही है। अब पानी सिर से ऊपर उठता देख उसने थाना पहुंचना ही बेहतर समझा। महिला के बयान पर पुलिस ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करते हुए जांच के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी को लिखा है। इसके बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत कोसरियां की एक विवाहिता ने पुलिस थाना तलाई मे शुक्रवार रात पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा है कि उसकी शादी चार साल पहले गांव के राजेंद्र कुमार के साथ हुई है। शादी के कुछ महीनों तक वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक चला, लेकिन कुछ साल बाद ही राजेंद्र उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने शिकायत मे यह भी लिखवाया है कि राजेंद्र कु मार दिहाड़ी मजदूरी करके जब शाम को वापस घर आता है तो हमेशा शराब के नशे में धुत्त होता है। नशे में वह मामूली बात पर भी उससे गाली-गलौच करने लग पड़ता है। कई बार तो मारपीट पर भी उतर आता है। बात पंचायत तक भी गई, जिसमेें दो- तीन बार पंचायत ने समझौता करवाया गया। डीएसपी अंजनी जस्वाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करके बाल-विकास परियोजना अधिकारी के पास छानबीन के लिए भेज दिया गया है।

Related posts