सत्ता को कभी साधन नहीं माना : धूमल

पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा के पालमपुर में चल रहे अभ्यास शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य सत्ता प्राप्ति के बजाए समाज निर्माण रहा है। राजनीतिक दल होने के नाते भाजपा चुनावों में हिस्सा लेती है। भाजपा ने कभी भी सत्ता को सुख का साधन न मानकर सेवा का माध्यम माना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव जीतने के लिए केवल सरकार की ओर से किया गया विकास या सभी वर्गों के लिए किए गए कार्य ही काफी नहीं होते हैं, बल्कि चुनावों से पहले और चुनावों के दौरान किया गया चुनावी प्रबंध महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके लिए संगठनात्मक संरचना का मजबूत होना बहुत महत्वपूर्ण है जिसमें बूथ कमेटी सबसे मजबूत अंग है। इसी बूथ कमेटी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को सबसे अधिक मेहनत करनी चाहिए। धूमल ने कहा वर्तमान कांग्रेस सरकार देश के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार है। देशभर में निराशा का माहौल बन गया है। देश का हर एक वर्ग चाहे वो विद्यार्थी हो, व्यापारी हो, कर्मचारी हो, मजदूर हो या फि र किसान सभी उसी दिन का इंतजार कर रहे हैं जब कांग्रेस मुक्त भारत का निर्माण होगा।

Related posts