
चंपावत। अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में मॉडर्न स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। शनिवार को हुए मुकाबलों में मॉडर्न स्कूल ने एबीसी आल्मामैटर को टाइब्रेकर में और नवोदय विद्यालय ने विद्यामंदिर को एकतरफा रहे मुकाबले में करारी मात दी। कल रविवार को अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सनशाइन और माडर्न स्कूल के बीच खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में हुआ पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला मॉडर्न स्कूल और एबीसी आल्मामैटर के बीच खेला गया। बेहद कांटे के रहे इस मुकाबले में निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। बाद में हुए टाइब्रेकर मुकाबले में मॉडर्न स्कूल के नीरज, गौरव, रवि और नीरज बोहरा ने गोल किए, जबकि आल्मामैटर स्कूल की तरफ से सौरभ, कार्तिकेय और निखिल ही गोल कर सके। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नवोदय विद्यालय ने विद्यामंदिर को पांच गोल से करारी शिकस्त दी।
मैच शुरू होने के कुछ समय बाद ही नवोदय के सुभाष ने गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद इसी टीम के प्रकाश ने भी गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। दूसरा हाफ शुरू होने के बाद ही नवोदय के सुभाष ने एक और गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। कुछ समय बाद ही विद्यामंदिर को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे मनीष बोहरा ने गोल में तब्दील कर गोल के अंतर को कम किया। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही नवोदय के सुभाष ने एक के बाद एक दो लगातार गोल कर टीम को जीत दिला दी। निर्णायक प्रदीप बोरा, अमित रावल, सुंदर बोरा, कमल थे।
Share
0
inShare.
