शत्रुघ्न सिन्हा हुए ‘लापता’!

शत्रुघ्न सिन्हा हुए ‘लापता’!

पटना: भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ‘लापता’ हो गए हैं। शुत्रुघ्न सिन्हा के पोस्टर पटना में देखे गए हैं जिस पर लिखा है ‘लापता माननीय सांसद की खोज’। ये पोस्टर पटना की गली-गली में देखे गए हैं। सूत्रों की माने तो यह उनकी ही पार्टी कार्यकत्ताओं का काम है। नाराज कार्यकर्ताओं ने शत्रुघ्न सिन्हा के यह पोस्टर उनके द्वारा नीतीश की तारीफ करने के बाद लगाए हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने जद (यू) प्रमुख शरद यादव की तारीफ करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री पद का उचित उम्मीदवार बताया था। जिसकी बाद वह अपनी ही पार्टी की आंख की किरकरी बने गए थे।

उस बयान के बाद तिलमिलाई भाजपा ने कड़ा रूख अपनाया था यहां तक कि भाजपा के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने तो शत्रुघ्न सिन्हा पर सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की थी।

Related posts