शारदा से जल लेने पहुंच रहे कांवड़िये

टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम में बरसात के चलते हालांकि आम श्रद्धालुओं की आवक कम है, लेकिन सावन माह में यहां भी कांवड़ियों के जत्थों की आवाजाही शुरू हो गई है। दूर-दराज से शिव भक्त शारदा से जल लेने पहुंचे रहे हैं।
सावन में शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिव भक्त गंगाजल लेने हरिद्वार और अन्य पवित्र स्थलों से जल लेने पहुंचते हैं। टनकपुर में भी शारदा से जल लेने के लिए कांवड़ियों की भीड़ उमड़ रही है। ऊधम सिंह नगर जिले के साथ ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से शिवभक्तों की टोलियां यहां पहुंच रही हैं। कांवड़ियों के आवाजाही से क्षेत्र में भक्ति का अनूठा वातावरण बना हुआ है। शुक्रवार को सितारगंज से शिवसेवा कांवड़ समिति मौनी बाबा मंदिर के कांवड़ियों का पैदल जत्था शारदा से जल लेने पहुंचा। जत्थे में शामिल महंत दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि सोमवार को सितारगंज के डंडेश्वर महादेव, झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर दैवीय आपदा और अमन शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। जत्थे में उमाशंकर रस्तोगी, राकेश शर्मा, शिशवेंद्र सिंह, नानू भट्ट, मोनू शर्मा, गोपाल बिष्ट, रामबाबू साहू, विकास नेपाली समेत काफी संख्या में युवा शामिल थे।

Share

0
inShare.

Related posts