समस्याओं को लेकर भड़के भाजपाई

बाजपुर। क्षेत्र में गड्ढे युक्त सड़क , जर्जर पुलों, बिजली कटौती और काला पीलिया के सीएचसी में इंजेक्शन उपलब्ध न होने से आक्रोशित भाजपाइयों ने जुलूस प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान 12 अगस्त को महिला मोर्चा के नेतृत्व में एसडीएम कोर्ट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने की घोषणा की गई।
शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे पूर्व सांसद और प्रदेश प्रवक्ता बलराज पासी के नेतृत्व में क्षेत्रभर के कार्यकर्ता श्री रामलीला मैदान में एकत्र होकर जुलूस की शक्ल में शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचे। जहां प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया गया। इस दौरान पासी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश की विजय बहुगुणा सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। उन्होंने जनविरोधी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की वकालत की। पासी ने कहा कि क मीशन खोरी के चक्कर में भाजपा शासन में एडीवी से मंजूर 92 किमी सड़कों के टेंडर तक नही कराये गये। क्षेत्र में गडरी नदी समेत कई पुलों की हालत जर्जर हो चुकी है। विद्यालयों के जर्जर भवनों में छात्र पढ़ाई करने की मजबूर हैं। पीपीपी मोड से संचालित सीएचसी में काला पीलिया के इलाज की दवाई तक नही है। बिजली कटौती का क्षेत्र में बुरा हाल है। क्षेत्रीय विधायक और कै बिनेट मंत्री यशपाल आर्य को क्षेत्र की समस्याओं से कोई सरोकार नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार को समस्याओें के लिए एक माह का समय दिया जाता है उसके बाद आर पार की लड़ाई के रुप में लड़ा जायेगा। संचालन खीम सिंह दानू ने कि या। मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष जगतार सिंह बाजवा, वयोवृद्ध नेता योगराज पासी, राजेश कुमार, अमर पांडे, विमल शर्मा, विकास गुप्ता, जगदीश सागर, गोपाल कोछड़, राकेश गुप्ता, वीरेंद्र सिंह विष्ट, परमजीत राजपूत, टिंकू यादव, मंजीत सिंह, संतोष सक्सेना, उमा जोशी, मनोज राजहंस, जसविंदर सिंह, जगतजीत सिंह आदि थे।

Related posts