
उत्तरकाशी। विधायक और संसदीय सचिव विजयपाल सजवाण ने आपदा प्रभावित असी गंगा घाटी क्षेत्र का भ्रमण किया कर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्हाेंने लोनिवि के अधिकारियों को डिगिला में लकड़ी का वैकल्पिक पुल और एनबीसीसी को मोटर पुल बनाने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को सजवाण, डीएम डा. पंकज पांडे और राहत आयुक्त श्रीधर बाबू गंगोरी, डिगिला और उत्तरौं क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि बाढ़ में असी गंगा पर डिगिला और संगमचट्टी में बनाए गए वैकल्पिक पुल बह जाने से आधा दर्जन गांव अगल-थलग पड़े हुए हैं। रसद का संकट गहरा रखा है। संसदीय सचिव ने लोनिवि को डिगिला के पास लकड़ी का वैकल्पिक पुल और ट्राली लगाने तथा एनबीसीसी को मोटरपुल बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने रसद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गंगोरी में भवनों को नुकसान न हो नदी की जलधारा को बीच डायवर्ट करने के साथ ही उत्तरौं गांव की सड़क को शीघ्र खोलने के भी निर्देश दिए। इस मौके दुग्ध संघ अध्यक्ष विजय सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह रावत, एसडीएम केके सिंह, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस नेगी, डीएफओ आईपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
