मुआवजा न मिलने से ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी

उत्तरकाशी। वास्तविक प्रभावितों को बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा न मिलने से मांडों गांव के ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
समिति के अध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद और सचिव विजयपाल सिंह चौहान का कहना है कि ग्राम मांडों में जून माह की बाढ़ से भारी क्षति हुई लेकिन अभी तक भी कई वास्तविक प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिल पाया। राजस्वकर्मचारी मुआवजा राशि की बंदरबांट में लगे हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही वास्तविक पात्रों को मुआवजा नहीं मिला तो अगस्त के अंतिम सप्ताह में आंदोलन किया जाएगा।
दूसरी ओर डुंडा प्रखंड की ग्राम पंचायत फोल्ड चकोन की ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ने डीएम को ज्ञापन भेजकर बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है। चिणाखोली के ग्राम प्रधान आशीष कुमार ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अषाड़ी देवी और दिनेश व्यास के मकान को भूस्खलन से हो रहे नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

0
inShare.

Related posts