लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाएं : डीआईजी

अल्मोड़ा/सोमेश्वर। कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक जीएन गोस्वामी ने पुलिस अधिकारियों को सतर्कता से अपराधों पर प्रभावी अकुंश लगाने को निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीआईजी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में अपराध समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने अधिक संवेदनशील होकर लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा।
डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों से विवेचना में गुणात्मक सुधार लाने को कहा। उन्होंने यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, अभिलेखों को व्यवस्थित करने को कहा। पुलिस अधिकारियों से थानों में अभियुक्तों का विवरण फोटो समेत रखकर रजिस्टर बनाने को कहा। पुलिस उप महानिरीक्षक ने अनुशासित रहकर दायित्वों के निर्वहन पर जोर दिया। इससे पहले उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर शस्त्रागार, अभिलेखों, एमटी शाखा और बैरकों का निरीक्षण किया। डीआईजी ने कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, उपाधीक्षक केएस ह्यांकी, विमल कुमार आचार्य, कोतवाल पीएल वर्मा, कमल राम, अरुण वर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।।
उधर डीआईजी ने सोमेश्वर थाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अलावा भोजनालय, बंदीगृह, बैरेक, शस्त्रत्तगार देखा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी तेज गति, ओवर लोडिंग वाले वाहनों पर अंकुश लगाएं। अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही समाज के साथ कुशल व्यवहार करें और पीड़ित व्यक्तियों की सहायता को तत्पर रहें। इस अवसर पर उक्त लोगों के अलावा थानाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

Related posts