कुहू और चिराग क्वार्टर फाइनल में

अल्मोड़ा। कोचीन में 30 जुलाई से शुरू हुई आल इंडिया प्राइजमनी बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड की कुहू गर्ग और चिराग सेन अपने-अपने वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि अंडर-19 एकल बालिका में कुहू गर्ग ने पहले दौर में पांडेचेरी की निविधा श्रीनिवासन को 27-25, 21-16, दूसरे दौर में गुजरात की सीनन क्रिस्टीयन को 23-21, 21-16, तीसरे दौर में गोवा की अनुरा प्रभुदेशायी को 16-21, 22-20, 21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। अंडर-17 के पहले दौर में कुहू गर्ग ने सुपरिजा एस (तमिलनाडु), दूसरे दौर में सुरभि बलवीर (दिल्ली) को, तीसरे दौर में आंध्र प्रदेश की पूजा को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।
अंडर-17 बालक एकल में चिराग सेन ने पहले दौर में उदय राजू (बिहार) को 21-7, 21-6, दूसरे दौर में महाराष्ट्र के अकेंद्रा दार्जी को 21-14, 21-11, तीसरे दौर में आंध्र प्रदेश के चंद्र कुमार को 21-6, 21-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। जबकि अंडर-17 युगल में चिराग सेन और ला तलवार की जोड़ी ने हरियाणा के संदीप और हिमांशु को 21-18, 21-16 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

Related posts