चौक्षित और प्रोमिला ने जीता स्वस्थ शिशु का खिताब

गोहर (मंडी)। स्वास्थ्य खंड बगस्याड़ में खंड स्तरीय विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन शरण गांव में किया गया। स्वास्थ्य शिक्षक मनोज महाजन ने महिलाओं को स्तनपान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि नवजात शिशु को 6 माह तक केवल स्तनपान ही करवाना चाहिए और 2 साल तक आहार के साथ जारी रखना चाहिए। आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका देवेंद्रा ठाकुर ने महिलाओं को स्तनपान के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा सरकार द्वारा महिलाओं और शिशुओं के प्रति चलाए जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी। इस मौके पर स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 0 से 1 वर्ष आयु वर्ग में चौक्षित ने पहला, हेमंत व कपिल ने दूसरा तथा तन्मय ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1 वर्ष से 3 वर्ष तक के बच्चों में प्रोमिला प्रथम, विभूति ने दूसरा और राघव ने तृतीय स्थान हासिल किया। पंचायत के उपप्रधान भाग सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका नीलम कपूर, कार्यकर्ता ओम प्रकाश, लता और अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Related posts