
बुस्तो अरसिजियो/ इटली: इटली की हथियार निर्माता कंपनी फिनमेक्कनिका द्वारा भारत के साथ हेलीकाप्टर सौदे में हुई अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों में स्थानीय अदालत ने आज भारत के रक्षा मंत्री ए के एंटनी, ब्रिटेन के पूर्व रक्षा मंत्री ज्यॉफ हून और टाटा सन्स के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा को गवाही देने के लिए सम्मन जारी किया है।
इस मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। इटली के उत्तरी शहर बुस्तो अरसिजियो की अदालत ने 80 से अधिक गवाहों के नाम को इस मामले में गवाही देने की संभावित मंजूरी दे दी।
