ट्रक-वैन की टक्कर में 13 बच्चों की मौत, कई घायल

ट्रक-वैन की टक्कर में 13 बच्चों की मौत, कई घायल

बीकानेर: राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में आज ट्रक और वैन की टक्कर में 13 बच्चों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अुनसार गोलूवाला क्षेत्र में बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक निजी विद्यालय की बस सुबह करीब सवा सात बजे गोलूवाला कैचिया मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई जिससे सात बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य कई बच्चे घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घायल बच्चों में से पांच को गोलूवाल, छह को गंगानगर और शेष को हनुमानगढ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही आक्त्रोशित ग्रामीणों ने इस मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Related posts