दो बीएमओ सहित एक दर्जन डाक्टर बदले

शिमला। हिमाचल सरकार ने बीएमओ डा. प्रकाश चंद दारोच को गगरेट से झंडूता और उनके स्थान पर गगरेट से झंडूता के लिए डा. नारायण कुमार आंगरा को बदल दिया है।
डा. महावीर सिंह को ईएसआई डिस्पेंसरी से सीएचसी नालागढ़, डा. सचिन शर्मा को पीएचसी हमीरपुर से सीएचसी नादौन, डा. दीपक ठाकुर को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से सिविल अस्पतारल नूरपुर, डा. वीरेंद्र सिंह मिन्हास को एड्स नियंत्रण सोसाइटी शिमला से निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन निदेशालय, डा. राजकुमार नेगी को एनआरएचएम शिमला से स्वास्थ्य सुरक्षा निदेशालय, डा. राखी शर्मा को भी एनआरएचएम शिमला से स्वास्थ्य सुरक्षा निदेशालय के लिए बदला गया है।
डा. सिम्मी शर्मा को पीएचसी सुबाथू से बदलकर पीएचसी चंडी सोलन, डा. सौरभ रतन को पीएचसी चंडी से पीएचसी सुबाथू के लिए बदला गया है। डा. सुचेता पठानिया को पीएचसी बागली से सिविल अस्पताल नूरपुर, डा. विवेक चौधरी को सिविल अस्पताल नूरपुर से पीएचसी बागली के लिए स्थानांतरित किया गया है। डा. पूनम शर्मा को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से जोनल अस्पताल शिमला के लिए बदला गया है। डेंटल सर्जन डा. विजय कुमार को सीएचसी डाडासीबा से सीएचसी नगरोटा सूरियां, डा. जे. चौहान को नगरोटा सूरियां से डाडासीबा और जिला कांगड़ा के थुरल में नियुक्त एक अन्य चिकित्सक डा. शालू शर्मा का अनुबंध एग्रीमेंट रद कर दिया है।

Related posts