
शिमला। संजौली कॉलेज के सात छात्रों को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सभी छात्र हॉस्टल में रहते हैं। सोमवार को इन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। इन पर कॉलेज के ही दो छात्रों के साथ मारपीट करने का आरोप है। इनमें मुकेश को गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत के आधार पर थाना ढली में मुकदमा कायम कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक रविवार को संजौली कॉलेज के कुछ छात्र पिकनिक मनाने के लिए क्रेगनैनो गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे किसी बात को लेकर उक्त सात छात्रों ने इन दोनों को पीटना शुरू कर दिया। इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने रविवार शाम को सभी आरोपियों को छात्रावास से गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सिटी पंकज शर्मा ने कहा कि सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। सभी संजौली कॉलेज के छात्र हैं। मामले की जांच चल रही है।
