भगवान मोहल्ला में हाई वोल्टेज से लाखों का झटका

मंडी। शहर के भगवाहन मोहल्ला में दोपहर करीब ढाई बजे बिजली की बढ़ी वोल्टेज ने लाखों के उपकरण जला दिए। फ्रिज, टीवी, वायरिंग सहित अन्य उपकरण बिजली की वोल्टेज बढ़ जाने से जल गए हैं। भगवाहन मोहल्ला निवासी डा. डीके अरोड़ा ने बताया कि करीब ढाई बजे एकदम बिजली की वायरिंग में धुआं निकलने लगा। इसके बाद टीवी ने आग पकड़ ली और फ्रिज में धमाका हुआ। इसके बाद मेन स्विच बंदकर अधिक नुकसान से बच पाए। इसी परिसर में रहने वाले टीपी कपूर ने बताया कि उनके घर में जितने भी बल्ब लगे थे हाई वोल्टेज के कारण फट गए। वायरिंग को भी नुकसान पहुंचा। पूरे मोहल्ले में हाई वोल्टेज का कहर बरपा है। इसकी शिकायत बिजली बोर्ड को कर दी है तथा नुकसान का मुआवजा भी मांगा है।

Related posts