समलोटी में बस पलटी, चार महिलाएं घायल

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार सुबह समलोटी में एक बस दुर्घटना में चार महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के दौरान बस सड़क से पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे सुन्हीं की तरफ से नगरोटा बगवां की ओर आ रही एक निजी बस अन्य वाहन को पास देते समय खेतों में लुढ़क कर पलट गई। हादसे के वक्त घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।
हादसे में बस में सवार लोगों में से चार महिलाओं को मामूली चोटें आईं। घायलों को तुरंत नगरोटा बगवां के रेफरल अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों को छुट्टी दे दी। बीएमओ डा. विनोद चौधरी के अनुसार घायलों में पूजा देवी (17), स्वर्णा देवी (48), मलिका (5) और दीक्षा कुमारी (18) शामिल हैं। सभी लोग कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं। यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी जय चंद ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related posts