15 घंटे बंद रही बैजनाथ चढियार सड़क

बैजनाथ (कांगड़ा)। भूस्खलन के चलते बाधित बैजनाथ-चढियार मार्ग सोमवार को करीब 15 घंटों बाद बहाल कर दिया गया। मार्ग पर 15 घंटों तक यातायात बाधित रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रविवार शाम को सात बजे चोबू पुल के समीप बांस के जाड़ मलबे सहित सड़क पर पहुंच गए। इससे मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे लोनिवि ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया। मार्ग के बंद होने के कारण बैजनाथ से धार इलाका को जाने वाले लोगों को अंद्रेटा होकर लंबे रूट से जाना पड़ा।
छोटा भंगाल के कोठीकोहड़ और लोहारड़ी मार्ग भूस्खलन के कारण कुछ समय के लिए बंद रहे। लोनिवि ने जेसीबी से मार्ग को सुचारु कर दिया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जेएस गुलेरिया ने बताया कि छोटा भंगाल में मशीनरी सहित विभागीय कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मार्ग को सुचारु रखा जा रहा है। मार्ग के अवरुद्ध होने पर लोग सीधे विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts