भूस्खलन की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत

उत्तरकाशी। चड़ेथी भटवाड़ी से गंगनानी की ओर जाते समय चार पुलिसकर्मी रविवार की सुबह पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आ गए। जिससे सिपाही गंभीर सिंह तोमर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हेलीकाप्टर की मदद से देहरादून ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटनाक्रम के अनुसार रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे भटवाड़ी चौकी से चार पुलिसकर्मी पैदल ही गंगनानी की ओर जा रहे थे। खोपा के पास पहुंचने पर पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इसकी चपेट में आने से कालसी, देहरादून निवासी सिपाही गंभीर सिंह तोमर(22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी लाया गया। मनेरी के थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि उसे हेलीकाप्टर की मदद से देहरादून ले जाया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक छा गया।

Related posts