
नई दिल्ली: योगगुरु बाबा रामदेव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘एक खानदान ने देश को भिखारी बनाकर रख दिया है। लोग कांग्रेस से नफरत करने लगे हैं। सोनिया गांधी ने लोकतंत्र को बंधक बना दिया है।’बाबा रामदेव ने यह बयान एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने मुसलमानों के लिए कुछ भी नहीं किया। मैं इस देश का एक जिम्मेदार नागरिक हुं। मैं मुद्दों के लिए लड़ रहा हुं मोदी के लिए नहीं। मुझे मेरे काम ने बनाया। हमारा मकसद देश को बचाना है देश मेरे लिए पहला है। बाबा रामदेव ने चैनल से बातचीत करते हुए कहा सुबह-सुबह चल रहा है योग और दिन भर चल रहा है राजयोग।
नरेंद्र मोदी के पिल्ले वाले बयान पर रामदेव ने कहा कि गलत अर्थ के लिए कांग्रेस दोषी है। कांग्रेस ने बात का गलत अर्थ निकाला। सेकुलिरजम के बुर्के वाले बयान पर रामदेव ने कहा कि मोदी ने सिर्फ मुहावरे का इस्तेमाल किया था। मोदी बुर्का की जगह दूसरा शब्द भी इस्तेमाल कर सकते थे लेकिन उन्होंने सिर्फ मुहावरे का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि मैं राजनिति को लोकनिति मानता हुं।
कांग्रेस पर अपनी भड़ास निकालते हुए रामदेव ने कहा सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस एक्सपर्ट है। उन्होंने कहा पार्टी होशियार हुई लेकिन भोंदू और पप्पू वैसे के वैसे ही है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भोंदू बाबा औप पप्पू बस अपने से मतलब रखते है खाते पिते है और अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने में मस्त रहते है। राहुल गांधी किसी मुद्दे पर बोल नहीं पाते है।
उन्होंने कहा कि भगवान ने कांग्रेस पार्टी का नाश करने के लिए इसमें कांग्रेस के काल के रूप में राहुलकाल पैदा कर दिया है। कांग्रेस इस समय सबसे ज्यादा कमजोर स्थिती मे है। सोनिया गांधी ने लोकतंत्र को बंधक बनाया। वहीं प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा पीएम ने मुझ से कहा मेरा रिमोट कं ट्रोल कहीं और है। मैं लाचार हुं मैं मजबुर हुं। उन्होंने कहा एक खानदान ने सारे देश को भिखारी बना दिया है। किसानों को भिखारी से भी कम मिल रहा है।
