बंदरों को भगा रहा था, मौत ने दबोचा

मंडी। सराज क्षेत्र की काऊ पंचायत के पनाला में बंदरों को भगाने गए व्यक्ति की ढांक से गिर कर मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी भेज दिया है। रावमापा थाची में प्रवक्ता डा. आरआर ठाकुर ने बताया कि रविवार सुबह उपतहसील बालीचौकी की काऊ पंचायत के पनाला निवासी जैसी राम पुत्र बुद्धि राम 55 अपने बगीचे में घुस आए बंदरों को भगाने गया तो उसका पांव फिसल गया। जिससे वह 80 मीटर नीचे पनाला नाला में जा गिरा और उसकी मौके पर मौत हो गई। जैसी राम लोनिवि में नियमित बेलदार था।

Related posts