सुबह चार बजे से खुलेंगे मंदिर के कपाट

बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर में सावन माह के दूसरे सोमवार के मेले के सफल आयोजन के लिए मंदिर न्यास ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह चार बजे आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खुल जाएंगे और शाम को 9 बजे होने वाली आरती तक भोले शंकर के दर्शन कर सकेंगे। वहीं, प्राथमिक स्कूल कैंपस में भंडारे का आयोजन किया जाएगा और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी खीरगंगा घाट, मेले व मंदिर कैंपस में मौजूद रहेंगे। वहीं, प्रशासन की तरफ से दो अधिकारी व दो मंदिर न्यास के ट्रस्टी मंदिर में व्यवस्थाओं के लिए मौजूद रहेंगे। मंदिर कैंपस में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाटर प्रूफ टैंट की व्यवस्था रहेगी। मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम ओपी ठाकुर ने बताया कि किसी भी शिकायत के लिए श्रद्धालु उनसे संपर्क कर सकते हैं।

Related posts