भगवा ब्रिगेड का हल्ला बोल

झंडूता/ घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता और घुमारवीं में बगवा बिग्रेड ने विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हल्ला बोल दिया है। झंडूता में एबीवीपी ने जोरदार रैली निकालते हुए कालेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तो घुमारवीं में प्राचार्य को ज्ञापन सौंप कर स्थानीय समस्याओं को शीघ्र सुलझाने का अल्टीमेटम दिया। बगवा ब्रिगेड के प्रदर्शन से माहौल गरमा गया।
झंडूता कालेज में एबीवीपी ने सरकार के खिलाफ जोरदार रैली निकाली। कालेज परिसर से होते हुए पूरे झंडूता शहर में निकाली गई रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नए भवन के निर्माण में हो रही देरी का विरोध किया। छात्र संगठन चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए। छात्रों ने लोक निर्माण विभाग द्वारा कालेज की ड्राइंग उपलब्ध न करवाने तथा प्रथम ब्लॉक की अगली मंजिल न बनाने पर तल्खी जाहिर की। चेतावनी दी है कि 15 दिन में मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन और तेज किया जागा। एबीवीपी ने सरकार पर युवाओं को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। बेरोजगार भत्ते के नाम पर बेरोजगारों के साथ धोखा हुआ है और अब व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष मोहन चौधरी, महासचिव रवि जंबाल, अंकित चंदेल ने कहा कि स्थानीय मांगें नहीं मानी तो आंदोलन और तेज होगा। उधर, घुमारवीं कालेज में भी एबीवीपी ने प्राचार्य से मिलकर उन्हें मांगों का ज्ञापन सौंपा। परिसर अध्यक्ष रोहित की अगुवाई में मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विद्यार्थियों को कई समस्याएं हैं। कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। रूसा प्रणाली के तहत सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कक्षाएं चल रही हैं। दूर दराज के छात्रों को समस्या होगी। महाविद्यालय में बस पास काउंटर खोला जाए ताकि कालेज में ही छात्रों को बस पास बन सकें।
झंडूता में एबीवीपी के प्रदर्शन में भाग लेने वाले एबीवीपी के छात्रों में मोहन चौधरी, रवि जंबाल, अनिल चंदेल, विकास, कर्ण, कमल, अनीता ठाकुर, सपना धीमान, अनु, मनीष, पूजा, शिल्पा, सुमन, दीक्षा, सुनील राणा, दीनानाथ शर्मा, अमन, अजय, शशि, अनिल शर्मा, अंकु शर्मा आदि शामिल हुए।

Related posts