स्वारघाट से 22 सदस्यीय कांवड़ दल हरिद्वार रवाना

स्वारघाट (बिलासपुर)। हर साल की भांति इस वर्ष भी हरिद्वार से गंगाजल लाकर जलाभिषेक करने के लिए स्वारघाट क्षेत्र से कांवड़ियों का दल रवाना हो गया है। करीब 10 दिनों तक चलने वाली इस पैदल यात्रा में कांवड दल में 22 सदस्य शामिल हैं जो अपनी यात्रा पूरी कर पांच अगस्त को स्वारघाट पहुंचेंगे।
इस पैदल यात्रा में यह जत्था सहारनपुर, यमुनानगर, पंचकुला, बद्दी से नालागढ़ होते हुए स्वारघाट वापस पहुंचेगा। जो भी कांवड़ सदस्य इस यात्रा में शामिल हैं उनका बाकायदा पुलिस स्टेशन में पंजीकरण किया गया है। कांवड़ दल की अगुवाई कैप्टन चौधरी राम कर रहे हैं। कांवड़ियों के इस जत्थे में पुनीत, आशीष, प्रवीण, नंद लाल, पवन, देसराज, विक्रम, ज्ञान चंद, श्याम लाल, धर्मपाल, मदन लाल, पवन कुमार, अश्वनी, पंकज, राजकुमार, संदीप, विकास, ज्ञान, रमेश, ईश्वर सिंह शामिल हैं। कैप्टन चौधरी राम ने बताया कि कांवड़ियों के जत्थे में शामिल सभी 22 लोगों का वेरिफिकेशन थाना स्वारघाट में करवा दिया है। उन्होंने कहा कि इस दल की यह छठी यात्रा है। हर साल की भांति इस बार भी कांवड़ियों में यात्रा के प्रति काफी उत्सुकता है।

Related posts