
काहिरा: मिस्र में हिंसा का दौर गहराता जा रहा है और ताजा हिंसा में मुस्लिम ब्रदरहुड के कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 200 घायल हो गए। मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रवक्ता गेहद अल हददे ने कहा, ‘हमारे लोगों को गोली माकर घायल नहीं किया जा रहा है बल्कि उनकी गोली मारकर हत्या की जा रही है।’
उन्होंने कहा कि अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के 31 समर्थकों को आज सुबह सेना के जवानों ने अपनी गोलियों का शिकार बनाया। उन्होंने कहा कि सेना के जवान प्रदर्शनकर रहे लेगों पर लगातार गोलियां बरसा रहे हैं। मुरसी के समर्थकों तथा सेना के बीच तडके करीब तीन बजे काहिरा के उत्तरी क्षेत्र में जमकर हुई फायरिंग में कम से कम नौ लोग मारे गए। सुरक्षाकर्मियों ने इस दौरान भीड को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोडे .जिससे प्रदर्शनकारियों में अफरा तफरी मच गई।
सरकारी संवाद एजेंसी मीना ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि दोनों तरफ से जमकर हिंसा हुई है और इसमें नौ लोग मारे गए तथा 200 से ज्याद घायल हुए हैं। एजेंसी ने कहा कि मारे गए लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। दूसरी तरफ ब्रदरहुड के प्रवक्ता ने बताया कि हिंसा में उनके आठ समर्थक मारे गए हैं। इस बीच अंतरिम सरकार के गृह मंत्री मोहम्मद इब्राहिम ने सरकारी वेबसाइट अल अहरम न्यूज पर कहा है कि अपदस्थ राष्ट्रपति के समर्थक करीब एक माह से हुडदंग मचाए हुए हैं और उनकी हिंसा को समाप्त करने के लिए कदम उठाए जाएगें।
