प्रमोट होकर 100 डिप्टी रेंजर बने रेंजर

हरिद्वार। लोक सेवा आयोग में डीपीसी होने के बाद वन विभाग के 100 डिप्टी रेंजर प्रमोट होकर रेंजर (वन क्षेत्राधिकारी) बन गए हैं। इस सूची में 13 ऐसे नाम भी हैं, जो सेवानिवृति हो चुके हैं। पदोन्नति के बाद राजाजी नेशनल पार्क को भी छह रेंजर मिले हैं। खास बात यह है कि सभी को तैनाती स्थल पर ही पदोन्नति दी गयी है।
प्रमुख वन संरक्षक की ओर से जारी सूची के अनुसार चयन वर्ष 2006-07 से 2012-13 तक की डीपीसी के बाद डिप्टी रेंजर को रेंजर के रिक्त पदों पर पदोन्नति किए गए हैं। 13 डिप्टी रेंजरों को सेवानिवृति के बाद भी पदोन्नति दी गयी है। वन विभाग में 100 डिप्टी रेंजरों के पदोन्नत होने से वर्तमान में कार्यरत वन आरक्षियों को भी पदोन्नति मिलेगी। जिसके बाद वन आरक्षियों की भर्ती के लिए भी रास्ता खुल गया है। वन विभाग मुख्यालय की ओर से जारी सूची में राजाजी नेशनल पार्क के छह डिप्टी रेंजरों को प्रोन्नति मिली है। जिनमें इंद्रमोहन शाहू, बल्लभ लाल, महेंद्र सिंह नेगी, दिनेश प्रसाद उनियाल, महावीर टम्टा, रामजीत राय शामिल हैं। सभी डिप्टी रेंजर अगले आदेशों तक उनकी वर्तमान तैनाती स्थल पर ही पदोन्नत किया गया है। इस सूची में ऐसे नाम हैं, जो सेवानिवृति हो चुके हैं। दरअसल, विभाग में डीपीसी लम्बे समय से रुकी हुई थी, इस अंतराल के बीच 13 डिप्टी रेंजर पद से ही रिटायर हो गऐ। इनमें 2012 में 10 तथा तीन इसी साल अब तक सेवानिवृति हो चुके हैं।

Related posts