समिति ने पूरी की केदारनाथ मंदिर की सफाई

केदारनाथ। लगभग एक सप्ताह में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मियों ने केदारनाथ मंदिर के सभा मंडप की सफाई पूरी कर ली है।
टीम ने 22 जुलाई तक मंदिर के गर्भगृह की सफाई कर ली थी, लेकिन धाम में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। 23 जुलाई को केदारनाथ में धुलाई और जलापूर्ति के लिए रबर के पाइप पहुंचाए गए। इसके बाद गर्भगृह की धुलाई की गई। शुक्रवार को मंदिर के सभा मंडप में भी सफाई कार्य निपटा लिया गया। इधर, समिति के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि अब मंदिर के शुद्धिकरण की तिथि तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और अध्यक्ष ने शास्त्रीय परंपराओं को नहीं तोड़ा है। मंदिर में विधिवत पूजा नहीं की गई। सिर्फ जलाभिषेक किया गया था।

Related posts