
हल्द्वानी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जिलाधिकारी अरविंद सिंह हयांकी की अध्यक्षता में शौर्य दिवस (कारगिल विजय दिवस) सादगी से मनाया गया। जिलाधिकारी ने वीर सैनिकों के बलिदान को अविस्मरणीय बताते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही वीर सैनिकों की वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का शीघ्र निदान करने का भी आश्वासन दिया।
कारगिल युद्ध में शहीद वीर सैनिकोें के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी बीएस रौतेला ने बताया कि कारगिल की लड़ाई में नैनीताल जिले के मेजर राजेश अधिकारी, नायक चंदन सिंह, नायक रामप्रसाद ध्यानी, सिपाही मोहन सिंह जोशी और सिपाही मोहन राम भी शहीद हुए थे। श्री रौतेला ने पांचों के शहीदों के जीवन पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट आरडी पालीवाल, एसडीएम हरवीर सिंह, मेजर जनरल सेवानिवृत्त आईजीएस बोरा, कर्नल सेवा. दर्शन सिंह कार्की, कारगिल वीरांगना उमा देवी, अनीता कुमारी, जयंती देवी, शहीद मेजर के भाई श्याम सुंदर अधिकारी, भाभी करुणा अधिकारी, शहीद मोहन के भाई गणेश दत्त जोशी, मेजर सेवा. बीएस रौतेला, कैप्टन सेवा. डीएस खर्कवाल, प्रेमा साह, शमशेर सिंह कार्की, दीप चंद्र पांडे, सुरेंद्र सिंह रौतेला, गोपाल सिंह रजवार, ललित चुफाल, विक्रम दास, कैलाश चंद्र भट्ट, नरेंद्र बोरा, जगत बोरा, हरीश कुमार आदि थे।
रामनगर। भाजपा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लखनपुर शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। देर शाम नगर कार्यकारिणी के सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश नैनवाल, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, भगीरथ लाल चौधरी, जगमोहन बिष्ट, मो. आदिल, नरेंद्र शर्मा, अनिल कसेरे, गोविंद मनराल, अनूप सिंह बिष्ट, कुबेर सिंह बिष्ट, हरीश बेलवाल, सुबोध चमोली, भुवन बिष्टानिया, चमनलाल चौधरी, सत्यप्रकाश शर्मा, पूरन नैनवाल, गणेश चंद्र छिम्वाल, नवीन पांडे, बालम सिंह गुसाई, उत्तम सिंह जलाल आदि कई पूर्व सैनिक भी मौजूद थे।
वहीं, दूसरी ओर रोटरी क्लब ऑफ रामनगर सिटी ने कारगिल दिवस के अवसर पर पंचवटी पार्क कोसी बैराज में पौधरोपण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि कोतवाल विजय चौधरी, राकेश जिंदल, राजीव कुमार, अतुल अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, अमित गोयल, जितेंद्र अरोरा, दिनेश महरोत्रा, अरविंद सिंघल, अनिल अरोरा, एसएन गुप्ता, उमेश गर्ग आदि थे।
