
नई टिहरी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षकों से अन्यत्र तबादले के लिए विकल्प मांगे जाने का विरोध किया है।
संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र बहुगुणा ने कहा कि जूनियर शिक्षकों को हटाने के लिए की जा रही शासन की कार्रवई का प्रदेशभर में विरोध किया जाएगा। कोई भी शिक्षक विकल्प नहीं भरेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा को देखते हुए अगस्त तक आंदोलन स्थगित किया गया है। इसके बाद मांगों का निस्तारण नहीं किया तो सितंबर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
