
लोहाघाट। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 36वीं वाहिनी में जवानों को अत्याधुनिक हथियारों के संचालन के अलावा युद्ध की नई तकनीक का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस कार्य में बटालियन के सैकड़ों जवान अलग-अलग टुकड़ियों में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कमांडेंट आनंद सिंह की देखरेख में चल रहे इस युद्धाभ्यास में जवानों को दुश्मन के लक्ष्य को भेद कर उसे तहस नहस करने, विषम भौगोलिक परिस्थितियों में लक्ष्य को पार करने, युद्ध में घायल जवानों को मेडिकल एड देने समेत तमाम क्रियाकलापों से दक्ष किया जा रहा है। कमांडेंट ने कहा कि हिमवीर विषम स्थिति में काम कर अपने लक्ष्य को भेदने के लिए ही पैदा हुए हैं। ऐसी स्थिति में जवानों को गहन प्रशिक्षण मिलने से उनकी राह और आसान हो जाती है। अभ्यास में द्वितीय कमान अधिकारी केकेटी हाटजो, सहायक सेनानी मुकेश सिंह गौर का भी दिशा निर्देशन मिल रहा है।
