
काशीपुर। प्रेम प्रसंग के चलते एक नाबालिग लड़की गायब हो गयी। जिस युवक से लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था वह घर पर ही है। लड़की को बरामद करने की मांग को लेकर दर्जनों महिलाओं ने कोतवाली का घेराव किया।
कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के एक गांव की लड़की का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते लड़की गर्भवती हो गई। लड़की के परिजनों ने उसे डांट लगाई तो लड़की कहीं चली गई। लड़की को बरामद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता जय सिंह गौतम के नेतृत्व में कोतवाली का घेराव किया। लड़की की मां ने पुलिस से कहा कि जिस युवक ने लड़की से अवैध संबंध बनाए थे उसी के परिजनों ने लड़की गायब की है। लड़की आखिरी बार उसी लड़के से झगड़ती दिखाई दी थी। उसके बाद नहीं दिखाई दी। घेराव करने वालों ने ग्राम प्रधान खरमासा आशा देवी, कृष्णा देवी, अशोक कुमार, यशपाल सिंह, अतर सिंह, अमनदीप, धरम सिंह, धर्मपाल आदि शामिल थे।
