फाटक बंद करने पहुंचे अफसरों को खदेड़ा

सुल्तानपुर पट्टी। रेलवे फाटक बंद करने जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे अफसरों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने रेलवे फाटक बंद करने की मांग की। उनका कहना है कि यूपी के गांव घोसीपुरा क्षेत्र में रेलवे फाटक का किसी कीमत पर बंद नही होने दिया जाएगा।
शुक्रवार को दोपहर बाद रेलवे अधिकारी जेसीबी मशीन लेकर फाटक को उखाड़ने के लिए सुरक्षा बलों के साथ पहुंचे। इस दौरान यूपी के गांव घोसीपुरा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण एकत्र होकर आ धमके। उन्होंने फाटक बंद करने को लेकर हंगामा कर जेसीबी मशीन को रोक दिया। अधिकारियों के मना करने पर गहमा-गहमी कर ग्रामीणों ने उन्हें भी खदेड़ दिया। जिस पर रेलवे अधिकारी चले गये। यूपी के घोसीपुरा निवासियों का कहना है कि सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में दो फाटक हैं जिनमें एक फाटक बंद कर दिया जाये। जिस पर मार्ग पर फाटक है उस वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। मौके पर मोहम्मद हुसैन, तोफिक, तौकीर, अब्दुल सलाम, कमर अली, कौशर, अहमद हसन, खलील, मेहंदी हसन, अब्दुल शरीफ, घसीटा आदि थे।

Related posts